October 29, 2019

2
Comments

Dear Diary,

पता है कि ज़िन्दगी में एक दोस्त ऐसा होना चाहिए जिससे कभी भी कैसी भी बात कर सके। 

जिसके होना ही आपकी लाइफ को आसान कर दे 

जो कभी भी आपको मुसीबत में देखे तो ये कहे कि क्यूं डरता है में हु न में हु तेरे साथ, दोनों साथ चलेंगे , गिरेंगे तो दोनों साथ और चलेंगे तो दोनों साथ 

एक ऐसा दोस्त जिस पर आप आंख बंद करके भी भरोसा कर सको ।

एक ऐसा दोस्त जिसके साथ बात करके हमेशा अच्छा महसूस हो।

जो आपको आपसे ज्यादा समझे क्युकी कई बार हम खुद कुछ समझ नहीं पाते कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं ऐसे में दोस्त ही है जो आपको समझ के आपके भले के बारे में सोच सकता है। 


मुझे कई बार बहुत अकेला feel होता है। और मैने एक अच्छे और सच्चे दोस्त की बहुत कमी महसूस की है ।


पहले थी एक ऐसी दोस्त 🤗

उससे में मेरी सारी बातें शेयर करता था । जब भी उदास होता या जब भी मेरे साथ कुछ बुरा होता तो वो ही याद आती थी

ऐसा समझ को कि मेरे से बस रहती दूर थी पर मेरे से कभी दूर नहीं थी।

उस दोस्त के रूप में पाकर में बहुत खुश था । उसके होते हुए मुझे कभी भी किसी और दोस्त की जरूरत ही महसूस नहीं हुई। उसके साथ निकाला टाइम हमेशा याद रहा है मुझे ।

हम वैसे आमने सामने तो सिर्फ 2 बार ही मिले है और उस 2 बारो में मुश्किल से 5-10 मिनट बात की होंगी।

लेकिन फिर भी फोन पर उसके साथ सबसे जायदा बात की है ।

एक वहीं है जिससे सबसे ज्यादा फोन पे बात की है और सबसे लंबी देर तक केवल उसी से बात की है।

वो ऐसी थी कि उससे में कभी भी कुछ भी कह लेता था लड़की होते हुए भी मुझे उससे बात करते हुए कभी भी सोचना नहीं पड़ता था।

मैने उसे हमेशा कहा था कि तू मेरी सिर्फ दोस्त नहीं है बल्कि उससे भी बढ़कर है।

पर कहते है ना कि किसी पर जब खुद से ज्यादा भरोसा करते है तो वो उस भरोसे तो तोड़ ही देता है। 

और मेरे साथ भी वही ही हुआ ।

उसने वो किया जो मेने उससे कभी भी expect नहीं किया था ।

उसने मेरे से एक इतनी बड़ी बात छुपाई जो मेने कभी सोचा नहीं था ।

मेने उसे अपने से related सारी छोटी बड़ी बात बताई लेकिन उसने मुझसे इतनी बड़ी बात छुपाई ।

अरे मेरे से सारे relation खत्म करने थे तो साफ कहती ना ऐसे धोखा देने की क्या जरूरत थी यार। बोल देती के तेरे मेरे रास्ते अलग अलग है तू तेरे तक सीमित रहना और मुझे मेरे तक रहने देना ।

मेरे साथ ऐसा करने की क्या जरूरत थी। माना कि तेरे मेरे बीच में बहुत सी लड़ाईयां हुई है लेकिन इसका मतलब ये तो नहीं कि तू मेरे से इतनी बड़ी बात छुपाए।

अंदर तक तोड़ दिया यार तूने मुझे।

जब मुझे सच का पता चला तो मेरी आंखों से आंसू आ रहे थे। 

तेरा bf था इसका मुझे बुरा ना लगा लेकिन जब तूने कहा कि ये बात पिछले 6 महीने से चल रही है तो कसम से टूट गया में अंदर ही अंदर। 

खैर ये मेरे साथ अब भी होता रहता है। लोग आते है और मुझे बेवकूफ बना जाते है। और मजे कि बात तो देखो में बन भी जाता हूं ।


चलो अब विदा लेता हूं फिर आऊंगा कुछ और लेके ।



शाम थी धुंआ धुंआ,

हुस्न भी था उदास उदास,

दिल को कई कहानियां याद सी आके रह गई ।

🤚

R
Rudr@ksh
Oct 29, 2019 · 136 views

Comments (2)

Sign in to leave a comment.

R
Rudr@kshNov 3, 2019

तुम सही कह रहे हो। मैं कोई सफाई नहीं से रहा पर एक बात कहूंगा। कि कुछ तो मुझमें कमी थी , कुछ थी तेरी खामियां । पर भाई में इस बात से खुश हूं के वो गई। क्युकी में उसके लायक नहीं था।

K

Gujre to hum bhi aise kisi daur se he dost. Par jinadagi se kuchh seekha he girkar hamne bhi. Bura ma maan na, magar soch ke dekhna ki usne ye baat tumse kyun nahi batayi. Ho skata be ki unko tumhe khone ka darr tha, jo hua, jab usne tumhe bataya... Aur jia dhokhe ki tum baat karte ho. Voh shayad tumne unko diya he. Bura na maan na dost, lekin, vo tumhe acha dost samajhte rahi, par tumne unhe apni dost se jyada bana kar apna bojh uske sar daal diya.. Khair, ye sab khel he upar vale ka... Zindagi me, kuchh log rukne ke liye aaten hwn, kuchh seekhane ke liye.. Jahan pyar mil raha he samet lo, agar nahi he to aage chalo... 😊

"Words are a lens to focus one's mind."

— Ayn Rand