October 28, 2019

0
Comments

Dear Diary,

Aaj fir se uski yaad aa rahi hai.

पता नहीं क्या और क्यों

जब भी कभी दोस्तों की बात आती है तो मुझे सबसे पहले उसका ही चेहरा याद आ जाता है। 

वो थी ही इतनी अच्छी की क्या कहूं।

मैं कभी भी मुसीबत में आ जाऊं तो हमेशा वो ही याद आती थी। 

और उसके कभी भी ये नहीं कहा कि तू हमेशा मुसीबत में ही याद करता है। 

मेरी जब भी उससे लड़ाई होती थी और में उससे कहता था कि तेरे से बात नहीं करूंगा , तो वो मेरे से हमेशा एक बात कहती थी कि तू जाना चाहता है तो चला जा पर जब भी तू लौट के आएगा मुझे यही पर पाएगा ।

और ऐसा हुआ भी । 


मैने उसके प्यार को कभी समझा ही नहीं।

वो मेरे से इतना प्यार करती थी जितना शायद ही किसी लड़की ने किया होगा।  लेकिन मैने कभी भी उसके प्यार की कदर नहीं की। हमेशा उसकी फीलिंग्स के साथ खेला।

जब मेरा मन होता था उसके साथ प्यार भरी बातें करता और जब नहीं होता था तब सीधे मुंह बात भी ना करता था।

वैसे उसने सही ही किया जो मुझे छोड़ दिया ।

पर इसमें मेरी क्या गलती है मैने तो उससे नहीं कहा कि मुझसे प्यार कर। 

मैने उसे हर बार कहा के में तेरे लिए सही नहीं हु 

प्यार प्यार करके उसने दोस्ती खराब कर दी।

उसके जैसा दोस्त आज तक मुझे नहीं मिला। 

आज भी कभी घर जाता हूं तो कोई ना कोई चीज मुझे उसकी याद दिला देती है और पुरानी यादों के पन्नों को पलट जाती है।

आज घर में गोवर्धन माना रहे है पर मुझे उसकी याद आ रही है। 

ना ही पटाखे चलाने का मन है और ना ही कुछ और करने का। 

ये ही बात सोच रहा था के वो क्या कर रही होगी। उसने भी पटाखे फोड़े होंगे दीवाली वाले दिन उसने भी नए कपड़े पहने होंगे दोस्तों के साथ दीवाली मनाई होगी। दोस्तों को wish भी किया होगा। पर इस बार उन दोस्तों में मैं कहीं नहीं था। 

इस बार मेरी जगह उसके boyfriend ने ले ली है । 

मैं उसके लिए खुश हु उसने इस बार शायद सही व्यक्ति का चुनाव किया है जो उससे प्यार भी करता है और उससे शादी भी करेगा। 

पर भगवान से एक यही प्रार्थना है कि वो बहुत सीधी है उसके साथ कभी धोखा ना हो । 

वैसे मुझे उससे कोई शिकायत नहीं है उसने जो किया वो सही किया पर एक बात का अफसोस हमेशा रहेगा कि उसने ये जो भी किया मुझसे छिपा के किया। मैं उससे किसी भी बात की उम्मीद नहीं रखता था पर इस बात के बारे में तो sure था कि जीवन में चाहे कुछ भी हो जाए वो मेरे से कुछ छुपा नहीं सकती लेकिन उस दिन मुझे झूठा साबित कर दिया । इतना कि में खुद को आइने में देखता था तो हंसी आती थी के देख बड़ा भरोसा था ना तोड़ के चली गई। अब ले ले ।

उसने मुझे उस लड़के के बारे में बताया मुझे उस टाइम बुरा लगा लेकिन बाद में अच्छा भी लगा कि चलो कोई तो मिला उसे जो मुझसे ज्यादा उसे प्यार करता है और जो शादी भी करेगा तभी तो बो मुझे छोड़ के चले गई। 

लेकिन जब दो दिन बाद उससे मैने ये पूछा कि तेरी उससे जब से बातें चला रही है तो उसने कहा के 6 महीने से।

उस वक़्त मेरे पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई और आंखे भर आई ।

ऐसा लगा के किसी ने दो वक़्त की मुस्कान दे के तुम्हारी जान निकाल ली हो ।

खैर चलों छोडो इन बातों को ऐसे तो लिखने को बहुत कुछ है पर आज का दिन यही तक साथ था । अब आग्ली बार फिर से कुछ नया लिखेंगे ।


तुझको पाने में मसला ये है,

तुझे खोने के वसवसे रहेंगे।

तुझे छूने के बाद क्या होता होगा,

देर तक हाथ कांपते होंगे ।

R
Rudr@ksh
Oct 28, 2019 · 264 views

Comments (0)

Sign in to leave a comment.

"There is no greater agony than bearing an untold story inside you."

— Maya Angelou